फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्यालयों में इको क्लब गतिविधियां हुईं ऑनलाइन

Sat, 15 Nov 2025 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विद्यालयों में संचालित होने वाले इको क्लब कार्यक्रम को अब डिजिटल रूप दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कार्यशैली पहले स्कूल स्तर पर सीमित थी, अब शिक्षा विभाग ने इसके लिए इको क्लब फॉर मिशन लाइफ पोर्टल शुरू किया है।
विज्ञापन


इस नए पोर्टल पर विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा और स्कूलों को अपनी सभी पर्यावरणीय गतिविधियों को यहां अपलोड करना होगा। इसमें सभी विद्यालय अपने-अपने इको क्लब में शामिल छात्रों का बायोडाटा पोर्टल पर दर्ज करेंगे। साथ हर महीने पर्यावरण जागरूकता के कार्यक्रम जैसे स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, वेस्ट मैनेजमेंट, जल संरक्षण जागरूकता, ऊर्जा बचत के लिए अभियान को पोर्टल पर फोटो सहित अपलोड करना अनिवार्य रहेगा।


डीआईओएस-2 विश्व प्रताप ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से अब पूरे जिले की पर्यावरणीय गतिविधियों की मॉनिटरिंग एक ही जगह से की जा सकेगी। इससे यह भी पता चलेगा कि किस विद्यालय में इको क्लब का कितनी सक्रियता से काम हो रहा। इससे कार्यों की पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति और अधिक प्रेरित किया जा सकेगा। यह गतिविधियां समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें