फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake in Agra: कांपी धरती, महसूस हुए झटके, घरों से बाहर निकले लोग, दहशत

Tue, 21 Mar 2023 10:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में मंगलवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। वह फोन पर एक-दूसरे से जानकारी लेने लगे। 

 
विज्ञापन
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद घरों से बाहर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की रात 10:20 बजे आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। शहर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। इसके बाद लोग एक-दूसरे को फोन कर बताने लगे। साथ ही दूसरे क्षेत्रों का हाल जानने लगे।

विज्ञापन


 

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत हिले

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की रात करीब 10.20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। इसी बीच आगरा के स्पेस टावर क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। 

खाना छोड़ बाहर की ओर भागे

स्पेस टावर निवासी अजय ने बताया कि वह खाना खा रहे थे। सामने टीवी टल रही थी। अचानक उन्हें झटके महसूस हुए। वह तुरंत भागकर घर के बाहर आ गए। उन्होंने घर के अन्य लोगों को भी तुरंत बाहर निकलने के लिए कहा। बाहर आकर देखा तो आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ चुके थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में दिल्ली, नोएडा, आगरा, लखनऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों में भूंकप के झटके महसूस किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें