कासगंज में आरपीएफ के द्वारा पकडे गए ई-टिकिट बेचने वाले आरोपी ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। आरपीएफ ने यात्रा के लिए अवैध रूप से ई-टिकट बनाकर बेचने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। अपराध में संलिप्त गंजडुंडवारा कस्बे से दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे से प्रिंटर, लैपटॉप सहित अन्य गैजेट्स बरामद किए गए हैं।
आरपीएफ के इंस्पेक्टर सुजीत झा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंजडुंडवारा के मोहल्ला थोक पश्चिम में कुछ लोग रेल यात्रा क ी अवैध टिकट बनाने का कारोबार कर रहे हैं। इस पर आरपीएफ प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताए गए स्थान पर छापामारी की। वहां से राहिद हुसैन पुत्र रसीद हुसैन व शाहरून को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 58 ई-टिकट बरामद हुए हैं। जबकि मोबाइल, लैपटॉप भी बरामद हुआ है। पूछताछ में अवैध टिकट कारोबारियों ने पुलिस को बताया कि वह ई-टिकट बनाने का काम करते हैं।
इंस्पेक्टर सुजीत झा ने बताया कि दोनों मिलकर अवैध रूप से रेलवे की ई-टिकट बनाते थे। इन पर न तो कोई रेलवे द्वारा अधिकृत दस्तावेज मिले हैं और न ही ये कारोबार क ी संतोषजनक जानकारी दे रहे हैं। दोनों को जुर्म में पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।