उमस भरी गर्मी ने लोगों को सुकून छीन लिया है। सोमवार सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी होती रही, मगर इससे तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ा। हालांकि हवाएं चलने से कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक आगरा और आसपास के जिलों में दोपहर बाद से धूल भरी आंधी चली। देहात के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
सोमवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। इससे गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उमस ने बेचैनी बढ़ा दी। दोपहर को तकरीबन दो बजे धूल भरी आंधी चलने लगी।