फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं का काला कारोबार: 26 घंटे तक चली कार्रवाई, गोदामों में मिलीं 54 लाख की नकली दवाएं

Sun, 30 Jul 2023 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दवा माफिया विजय गोयल के दोनों गोदाम पर 26 घंटे तक कार्रवाई चली, जिसमें 54 लाख की नकली दवाएं मिलीं। नामी कंपनियों के ब्रांड नाम से सिरप व टेबलेट बनाई जा रही थीं।
 
विज्ञापन
दवाओं की जखीरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दवा माफिया विजय गोयल की बिचपुरी के दोनों अवैध गोदामों से 54 लाख की नकली दवाएं और सिरप जब्त किए गए हैं। पुलिस और औषधि विभाग की 26 घंटे तक कार्रवाई चली। ये नकली सिरप और दवाएं नामी कंपनियों के नाम से बनाई जा रही थीं। जांच के लिए 14 नमूने लेकर लैब भेजे हैं।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि दवा माफिया विजय गोयल के दो गोदामों पर शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे छापा मारा गया था। शनिवार की दोपहर 2 बजे तक कार्रवाई चली। यहां पर नामी कंपनियों के ब्रांड नाम पर बनीं कोडिन सिरप और एल्प्राजोलम दवाएं भरी थीं। जांच में 6 तरह के कोडिन सिरप समेत 8 तरह की दवाएं मिली हैं। कार्टन, रैपर समेत अन्य सामान भी मिला। इन दोनों गोदाम का भी कोई लाइसेंस नहीं था। दोनों गोदाम में मिली दवाओं को 70 बोरों में भरकर सीज कर दिया गया। जांच के लिए 14 नमूने लैब भेजे गए हैं। संबंधित कंपनियों को नोटिस देकर इसकी जानकारी दी जा रही है। थाना जगदीशपुरा में एनडीपीएस और ड्रग एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ये भी  पढ़ें - 'अकेला हूं कोई नहीं है परिवार में': शादी के लिए बिहार के युवक का ऐसा झूठ, शादी से किया मना; तो पड़ गया पीछे

दो फैक्टरी, दो गोदाम मिल चुके, 6 और की आशंका

दवा माफिया विजय गोयल की अब तक दो फैक्टरी और दो गोदाम मिले हैं। एक फैक्टरी और दो गोदाम बिचपुरी में और एक फैक्टरी जगदीशपुरा में मिली थी। ये चारों अवैध थे। अब तक 5.54 करोड़ की दवाएं और एक करोड़ की मशीन जब्त हो चुकी हैं। पुलिस की पूछताछ में अभी और गोदाम या फैक्टरी होने की जानकारी मिली है। इनकी संख्या 6 से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  UP: ठगों ने जलकल विभाग में लगवा दी नौकरी, सात महीने हाजिरी लगी और वेतन भी मिला; फिर हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें