फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में दिखेगा दुबई जैसा नजारा, शुरू हो रहा दुबई थीम कार्निवल; 125 तरह की लगेंगी स्टॉल

Sat, 09 Dec 2023 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दुबई थीम कार्निवल कपड़े, आभूषण, क्रॉकरी, फर्नीचर के नामी ब्रांड की स्टॉल लगेंगी। खानपान, शॉपिंग व मनोरंजन के भी साधन किए हैं।
 
विज्ञापन
ताज महल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी में कहीं बाहर घूमने नहीं जा पा रहे हैं तो आप ये कमी दुबई थीम कार्निवल में पूरी कर सकते हैं। यहां खेलकूद, खानपान और धमाल के सारे संसाधन होंगे। खरीदारी के लिए देशभर के नामी ब्रांड का सामान भी होगा। इसका शुभारंभ 10 दिसंबर से कोठी मीनाबाजार में हो रहा है।
विज्ञापन


आयोजक यशवंत मुल्तानी ने बताया कि कार्निवल में 125 से अधिक तरह की स्टॉल होंगी। इसमें कश्मीरी शॉल, ड्राई फ्रूट के अलावा फर्नीचर, आभूषण, क्रॉकरी, कपड़े, सजावटी सामान समेत अन्य की स्टॉल लगेंगी। खानपान के लिए 30 स्टॉल हैं जिसमें कुल्हड़ पिज्जा, कई तरह की आइसक्रीम-अचार और देशभर के स्वादिष्ट पकवान खा सकते हैं।

मनोरंजन के लिए प्रतियोगिताएं, रंगारंग कार्यकम होंगे। झूले समेत अन्य साधन भी हैं। कॉर्निवल में प्रवेश के लिए 50 रुपये खर्च करने होंगे। ये आयोजन 9 जनवरी तक दोपहर 2 बजे से रात के 10 बजे तक चलेगा। कार्निवल का मुख्य आकर्षण भगवान विष्णु के वाहन गरुण, बुर्ज खलीफा समेत अन्य की प्रतिमाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें