फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: शराब पीने से मना करने पर पत्नी को मारी गोली, गंभीर हालत में सैफई रेफर

Sat, 03 Apr 2021 07:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना बरनाहल के गांव नगला फूलसहाय में शनिवार को शराब पीने से रोकने पर गुस्साए पति ने पत्नी को गोली मार दी। कंधे पर गोली लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव गोकुलपुर हलपुरा निवासी रामब्रेश ने पुत्री किरन की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव नगला फूलसहाय निवासी सुनील कुमार के साथ की थी। किरण के तीन बच्चे हैं। सुनील अहमदाबाद में रहकर ट्रक चलाता है। वह शराब पीने का आदी हो चुका है। 

होली पर वह घर आया था। शनिवार को वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया। पति को लड़खड़ाता देख किरन ने जब शराब पीने से मना किया तो सुनील आग बबूला हो गया। उसने तमंचा से पत्नी पर फायर झोंक दिया। गोली किरन के कंधे में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद वारदात अंजाम दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें