फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के सिर पर चढ़ा शराब का नशा तो बन बैठा 'थानेदार', खाकी को किया शर्मसार

Sat, 01 Dec 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
एसओ की कुर्सी पर बैठा शराब के नशे में धुत सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा के थाना जैथरा में खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात एक सिपाही के सिर पर जब शराब का नशा चढ़ा तो वो खुद को थाने बताने लगा। नशे में धुत सिपाही ने थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन


सिपाही ने अपने साथी पुलिस कर्मियों को फटकार दिया। इतना ही नहीं फरियाद लेकर आई महिला से भी अभद्रता से बात की। शराबी सिपाही की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरोपी सिपाही का नाम हरिशचंद है, जिसकी वर्तमान में कुंभ मेले में ड्यूटी चल रही है। शुक्रवार शाम को वो नशे में धुत होकर जैथरा थाने पहुंचा और थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठ गया। सिपाही खुद को थानेदार बताकर हंगामा करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार

यह देख थाने में मौजूद अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिपाही से एसओ की कुर्सी से उठने को कहा। इससे शराब के नशे में धुत बौखला गया। उसने साथी पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। 

इतना ही नहीं फरियाद लेकर पहुंची एक महिला को भी थानेदार, इंस्पेक्टर और सीओ बताते हुए उसके साथ भी नम्रतापूर्वक बात नहीं की। सिपाही के ड्रामे को किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

इस संबंध में एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि मामले की जानकारी होने पर सिपाही को सिस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू  कराई है। सिपाही कुंभ मेले में ड्यूटी कर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें