परिजनों ने पुलिस पर लगाए ये आरोप
थाना जैंत पुलिस अपराध को रोकने में नाकाम हो रही है। आए दिन कोई न कोई बड़ी वारदात हो जाती है। पुलिस काफी देर बाद पहुंचती है। परिजनों का कहना है कि विवाहिता के मामले को जैंत पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। आखिरकार पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की लापरवाही के चलते ही हत्यारोपियों को भागने का काफी मौका मिला। अगर पुलिस समय से पहुंच जाती तो आरोपी पुलिस की पकड़ में होते।
बांझ कहकर प्रताड़ित करते थे बेटी को
मृतका की मां राधा का आरोप है कि लगातार उनकी बेटी से दहेज में कार की मांग की जा रही थी। यही नहीं उसे बांझ कहकर भी प्रताड़ित किया जाता था। 2016 में विवाह के बाद बच्चा न होने से लगातार ससुरालीजन उसे प्रताड़ित भी कर रहे थे। आए दिन मारपीट की जाती थी।
सीता संजय कॉलेज से डी फार्मा का कोर्स भी कर रही थी। मामले में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मायकेवालों ने कहा कि अगर जल्द आरोपी नहीं पकड़े गए तो उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई जाएगी।