फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में हैवान बना पति: पत्नी का गला घोंटा, मरा समझकर भाग गया; दो दिन बाद हुआ गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर रस्सी से उसका गला घोंट दिया। महिला को मृत समझकर आरोपी फरार हो गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के बावजूद इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी सोनू तोमर को दो दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद रस्सी से उसका गला घोंट दिया था। महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि सोमवार को पीड़िता की मां ने बताया कि करीब 13 वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी कालिंदी विहार निवासी सोनू तोमर से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सोनू शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता था। तहरीर के मुताबिक, 20 जुलाई को सोनू ने अपनी बहन के साथ मिलकर पत्नी का रस्सी से गला घोंट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर आगरा और मथुरा के बीच चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल


महिला के अचेत होने पर आरोपी उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गया। बाद में आरोपी की बहन ने ही घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके मायके पक्ष को घटना की सूचना दी। अस्पताल में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को 80 फुटा रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास से आरोपी सोनू तोमर को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। 

ये भी पढ़ें -   UP: एटा पुलिस की आधी रात को बदमाशों  से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; चोरी की बाइक और लूट का सामान बरामद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें