फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुडुचेरी के दवा माफिया को नोटिस रिसीव कराएगा औषधि विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कोतवाली पुलिस ने पुडुचेरी के दवा माफिया एके राणा को गिरफ्तार कर लिया है। अब औषधि विभाग उसे कोर्ट के जरिये नोटिस रिसीव कराएगा। इसमें आगरा में नकली दवाएं खपाने के बिल की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि हे मां मेडिकोज, बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडी पॉइंट, ताज मेडिको और राधे मेडिकोज को पुडुचेरी की मीनाक्षी फार्मा ने करोड़ों रुपये की दवाएं बेची थीं। इसके बिल भी मिले हैं। मीनाक्षी फार्मा का मालिक एके राणा है। विभाग ने इन पांचों फर्म से मिले बिल की पुष्टि करने के लिए पुडुचेरी में मीनाक्षी फार्मा को नोटिस भेजा था। ये वहां रिसीव नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि मीनाक्षी फार्मा का संचालक अब पुलिस की गिरफ्त में है। उसे पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आगरा लाई है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। अब विभाग उसे कोर्ट के जरिये नोटिस रिसीव कराएगा। इसमें पांच फर्मों को बेची गई दवाओं के बिलों की पुष्टि कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई चलेगी।
विज्ञापन



नकली दवाओं पर लगाता था फर्जी क्यूआर कोड
सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि मीनाक्षी फार्मा के मालिक एके राणा की पुडुचेरी में नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। वहां पर 30 करोड़ रुपये की नकली दवाएं और मशीनें मिली थीं। साथ ही 10 से अधिक नामी कंपनियों के नाम की एंटी एलर्जिक, एंटीबायोटिक समेत कई तरह की दवाएं मिली थीं। फैक्टरी में 20 करोड़ रुपये की आधुनिक मशीन भी बरामद हुई थी जिसमें नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाएं तैयार की जाती थीं। इस पर फर्जी क्यूआर कोड भी लगाता था जिससे दवाओं की पहचान करना आसान नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें