ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि फर्म जय हनुमान फार्मा फर्जी प्रतीत हो रही है, इसकी जांच कराई जा रही है, स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी गई है। पूर्व में भी फर्म फर्जी मिली, जिनके लाइसेंस निरस्त करने के साथ मुकदमा भी दर्ज कराया गया।
दोबारा आएगी पंजाब पुलिस, गोदामों से हटाया गया माल
आगरा गैंग के दो सदस्य पकड़ में आने के बाद दवा माफिया में हड़कंप है। पंजाब पुलिस की पूछताछ में नौ लोगों के नाम सामने आए हैं। इनकी पकड़ के लिए जल्द पुलिस आगरा में दबिश देगी।
इसी के चलते फर्जी फर्म और दवा माफिया गोदाम खाली कर रहे हैं। दवा बाजार फव्वारा में सोमवार को कई गोदाम और स्टोर बंद रहे, जिन पर पूर्व में पंजाब पुलिस, नारकोटिक्स टीम ने छापा मारा था। इनकी जांच भी चल रही है।
संबंधित खबर- नाइट क्लब और रेव पार्टी में सप्लाई की जा रहीं नशे की दवाएं, 11 राज्यों तक फैला काला कारोबार