मोबाइल ट्रेनिंग सेंटर बनकर तैयार
अब आगरा में भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को आगरा मथुरा हाईवे स्थित वरदान ड्राइविंग एंड ऑटो मोबाइल ट्रेनिंग सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। इसमें आधुनिक मशीनों से अनुदेशक की उपस्थिति में टेस्ट देना होगा। सेंटर के एमडी संजीव प्रजापति ने बताया कि शासन ने मंडल में आगरा में पहला पीपीपी मॉडल पर सेंटर बनकर तैयार है। इसमें प्रशिक्षित अनुदेशक, दो ट्रैक ऑपरेटर, दो कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 10 लोगों का स्टाफ है। इसमें भारी वाहनों, हल्के वाहनों, दोपहिया और थ्री व्हीलर के लिए भी अलग-अलग टेस्टिंग ट्रैक बनाए गए हैं। भारी वाहनों के चालकों को यहां प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए आरटीओ से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: फेसबुक पर वीडियो को लाइक करने की गलती...महिला को क्या पता था, ऐसा हो जाएगा; अब पछता रही