फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फेसबुक पर वीडियो को लाइक करने की गलती...महिला को क्या पता था, ऐसा हो जाएगा; अब पछता रही

Tue, 11 Feb 2025 08:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फेसबुक पर एक वीडियो महिला ने लाइक कर दिया,  ये उसकी सबसे बड़ी गलती रही। उसके पास व्हाट्स एप काल आया, जिसमें पांच लाख रुपये के जेवर और सस्ती गाड़ी का झांसा दिया गया। इसके बाद पीड़िता से 1.15 लाख रुपये ठग लिए गएए। 

 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर ठगों ने पांच लाख के जेवरात और गाड़ी सस्ते में दिलाने का झांसा देकर एक महिला से ठगी कर ली। 1.15 लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। अब भी 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 

पुलिस अधिकारी बताकर जेल भेजने की धमकी दी है। इससे पीड़िता दहशत में है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई। मोती कटरा निवासी प्रीति ने पुलिस को बताया कि 27 दिसंबर 2024 को फेसबुक पर एक वीडियो देखा था। उसे लाइक कर दिया। इसके बाद मोबाइल पर व्हाट्स एप काल आया। कहा कि 5 लाख के सोने के जेवर और गाड़ी मिल जाएगी। इसके लिए 15 हजार रुपये जमा करने होंगे। 


 
विज्ञापन

वह झांसे में आ गईं। उन्होंने 27 बार में 1.15 लाख रुपये बताए गए खाता संख्या में जमा कर दिए। इसके बावजूद फोन करना बंद नहीं हुआ है। काल करके 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसमें काल करने वाले खुद को एसीपी क्राइम बताते हैं। धमकी दी है कि अगर, रुपये जमा नहीं किए तो जेल भेज दिया जाएगा। बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। इससे वह दहशत में हैं। उन्होंने एक महीने पहले तहरीर दी थी। जांच के बाद थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें