फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चालक ने चोरी किया था एक करोड़ की सुपारी से लदा ट्रक, पीलीभीत से तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jun 2022 06:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा पुलिस और एसटीएफ ने इस घटना का खुलासा करते हुए पीलीभीत से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि ट्रक चालक और क्लीनर फरार हैं। 
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु से 260 बोरी सुपारी लेकर 19 मई को दिल्ली जा रहे ट्रक को चालक और क्लीनर ने चोरी कर लिया। आगरा पुलिस और एसटीएफ ने इस घटना का खुलासा करते हुए पीलीभीत से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक, इनोवा कार और 220 बोरी सुपारी भी बरामद की है। चालक, क्लीनर और एक अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी सुभाष चंद्र ने 24 मई को आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी में ट्रक चालक रवि भट्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक चालक 260 बोरी सुपारी लदा ट्रक लेकर फरार हो गया था। सुपारी की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई। थाना प्रभारी श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना के खुलासे में जुटी। 

ये आरोपी किए गिरफ्तार 

जांच के दौरान ट्रक चालक की लोकेशन पीलीभीत मिली। इस पर टीम ने पीलीभीत के न्यूरिया गेट के समीप से इनोवा सवार शरद गुप्ता निवासी खटीमा, उधम सिंह नगर, प्रदीप रावत निवासी चंपावत, उत्तराखंड, हसन अजहरी निवासी बहेड़ी, बरेली को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर 220 बोरी सुपारी एवं ट्रक बरामद किया गया। 

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक रवि भट्ट, परिचालक कालू, जुनैद रजा, कबीर चंद उर्फ कुर्री उस्ताद ने मिलकर चोरी की साजिश रची थी। चालक ने बताया था कि दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक से बेंगलुरु से सुपारी आ रही है। उसे गायब कर बेच देंगे। इसके बाद 19 मई को धौलपुर की ओर आ रहे सुपारी से भरे ट्रक को लेकर अलीगंज, पीलीभीत पहुंच गए। ट्रक समेत माल को साथियों के सहयोग से छुपा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें