फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे; चालक की माैके पर माैत

Wed, 04 Mar 2026 12:16 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट इनर रिंग रोड पर मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा शाम 6.30 बजे करीब हुआ। थानाध्यक्ष बमरौली कटारा ने बताया एक कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से उतरते समय इनर रिंग रोड पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में घुस गई। मृतक की पहचान गाड़ी से मिले आधार कार्ड के आधार पर महावीर प्रसाद कुमावत पुत्र सुखदेवराम निवासी- वार्ड नंबर 8 नक्यावली, भुरडो का बास, सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

पुलिस ने गाड़ी को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रिंग रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें