फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर ट्रॉली-लोडर वाहन की टक्कर में चालक हुआ घायल, गंभीर

Tue, 07 Jan 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कोतवाली क्षेत्र के कासगंज-बरेली मार्ग पर गोला कुंआ के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर वाहन में भिड़ंत हो गई। घटना में लोडर वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में रेफर किया है।
विज्ञापन

जिला बदायूं थाना बिसौली के गांव गुरैइया निवासी मुकेश पुत्र लखपत लोडर वाहन में बिल्सी क्षेत्र से मिर्ची लादकर एटा जा रहा था। जब वह गोला कुंआ के समीप पहुंचा कि तभी उसके लोडर वाहन की सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना में लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे सैफई के मेडिकल कॉलेज ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें