फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनाधिकृत रूप से दौड़ रहे ई-रिक्शा किए जाएंगे नष्ट

Tue, 07 Jan 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अनाधिकृत रूप से सड़क पर दौड़ रहे ई-रिक्शा से हो रही परेशानी को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अब प्रशासन जागा है। शहर में अनाधिकृत रूप से दौड़ रहे ई-रिक्शों को अभियान चलाकर नष्ट किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने एसडीएम, सीओ व एआरटीओ के नेतृत्व में कार्रवाई को टीम बनाई है। नष्ट होने के बाद ई-रिक्शों के पार्ट इनके स्वामियों को दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ऐसे ई-रिक्शा जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है, बिना चेसिस नंबर के दौड़ रहे उन अनाधिकृत ई-रिक्शों को अभियान चलाकर पकड़ा जाएगा। इन ई-रिक्शा को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल के निर्देशन में टीम का गठन किया है। टीम में एसडीएम, सीओ, एआरटीओ के नेतृत्व में अनाधिकृत ई-रिक्शा पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इससे लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें