फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर के बाहर कार पार्क करने का विरोध, कारोबारी के चालक ने किया ऐसा कांड; मच गया बवाल...बुलानी पड़ गई पुलिस

Tue, 01 Apr 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में घर के सामने कार पार्क करने पर दो कारोबारियों के बीच कहासुनी हो गई।  विवाद इस कदर बढ़ गया कि कारोबारी के चालक ने पड़ोसी की कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। 
 
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी कार में मारी टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की रामनगर कॉलोनी में दो कारोबारियों के बीच कार खड़ी करने का विवाद पुलिस तक पहुंच गया। केमिकल कारोबारी के चालक ने घर के बाहर खड़ी पड़ोसी की कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पड़ोसी ने चालक से कहासुनी की तो कारोबारी ने चालक का पक्ष लेकर अभद्रता की। इस पर केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


27 मार्च की है घटना
राम नगर काॅलोनी के रजत सिंघल ने बताया कि 27 मार्च को उनकी कार घर के सामने खड़ी थी। पड़ोसी केमिकल व्यापारी ओजस वाधवा के चालक संजय ने लग्जरी कार से जानबूझकर टक्कर मार दी। इसके बाद दो मिनट तक कार में पीछे से टक्करें मारीं। उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो चालक की गलती सामने आई।

ये भी पढ़ें -  UP: जयपुर हाईवे पर हादसा, भूसा ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई इलेक्ट्रिक बस; एक की मौत...कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने चालक को बुलाकर बातचीत की। कारण पूछा तो उसने बताया कि मालिक के कहने पर टक्कर मारी। जब कार स्वामी को चालक की हरकत के बारे में बताया तो वह भी बदसलूकी करने लगे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सामने भी व्यापारी ने अपनी गलती नहीं मानी। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ थाने में तहरीर दी। इस मामले में व्यापारी विशाल वाधवा, ओजस वाधवा व चालक संजय के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें