फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षित रहे विजेता

विज्ञापन
एनआर पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर बनाई गई पेंटिंग। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। एनआर पब्लिक स्कूल में वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को वन्य जीव सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने वन्य जीवों के संरक्षण का महत्व बताते हुए कागज पर विभिन्न चित्रों को बनाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक विवेक राजपूत एवं प्रधानाचार्य एसपी राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वन अधिकारी हरिशंकर शुक्ल ने बच्चों को वन्य जीवों एवं उनके महत्व के बारे में जनकारी दी। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्षित कुमार, द्वितीय स्थान पर कशिश मौर्य एवं तृतीय स्थान पर केशव रहे। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक कुलदीप शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रदीप वर्मा, सेक्शन अधिकारी राजेश गौतम, अखंड प्रताप सिंह, श्रेष्ठ गौतम ने भी वन्य जीवों के बारे में बताया।
इस दौरान पंकज कुमार, पी सिंह, मोहन लाल शर्मा, भूपेंद्र, आनंद प्रकाश, संजय उपाध्याय, सचिन मौर्य, श्वेता सिंह, अनामिका वशिष्ठ, प्रियांशी अग्रवाल, पूनम, जहान्वी दुबे, बबीता राजपूत, एलिस, बबीता पाल, गरिमा शर्मा, सुबही जमाल, पीके पांडे, प्रीति राजपूत, अमित उपाध्याय, सुधीर यादव, अखिलेश पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें