फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- 'भगवान राम थे सच्चे समाजवादी'

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के शिक्षक सम्मेलन में मंचासीन शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पां - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर बी. पांडे ने कहा कि भगवान राम भी सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने सभी छोटी बड़ी जातियों, जनजातियों को एकत्रित करके लंका पर विजय प्राप्त की थी। समाजवाद सभी धर्मों की मूल आत्मा है। वर्तमान सरकार हर स्तर पर भेदभाव कर रही है। शिक्षक समाज सरकार की नीतियों को लेकर खफा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पांडे माया देवी पब्लिक स्कूल में आयोजित समाजवादी शिक्षक सभा के मंडलीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन समदर्शी ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देता है आज लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में है। अत: लोकतंत्र को शिक्षक ही बचा सकता है। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बेरोजगारी बढ़ा दी है आज युवा निराश है। सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनविरोधी सरकार है। कार्यक्रम संयोजक अजय पाल सिंह यादव ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने भी भाजपा की नीतियों की जमकर आलोचना की।
इस दौरान जिलामहासचिव रफत मुनीर, पूर्व विधायक जीनत खान, जिलाध्यक्ष सपा शिक्षक सभा एटा सत्यवीर दिवाकर, जिलाध्यक्ष सपा शिक्षकसभा रविकान्त यादव, जिलाध्यक्ष सपा शिक्षक सभा कासगंज राजवीर सिंह बघेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेन्द्र सिंह गौर, जसवीर सिंह, गुमान सिंह यादव, लक्ष्मन सिंह यादव, अजय अटल, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, शाहरूख राज, देवेन्द्र लोधी, जितेन्द्र यादव, अर्जुन सिह जाटव, उषा दिवाकर, अजंट सिंह यादव, ब्रजेश पहलवान, अभय यादव, राकेश लोधी सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें