फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक कर बताए यातायात नियम

विज्ञापन
07एमएनपी-29-सुदिती ग्लोबल स्कूल में कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में शुक्रवार को सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्या बाल कल्याण सेवा सदन, आलीपुर खेड़ा के सचिव करुनानिधि पांडेय के नेतृत्व में स्थानीय लोक कलाकार डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों से अवगत कराया। उनके द्वारा प्रस्तुत सावधान सुरक्षा गीत सभी के द्वारा सराहा गया। प्राचीन नाटय पद्धति कठपुतली नृत्य के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा संबंधित मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नियमों को रोचक ढंग से अवगत कराया गया। पीटीओ कौशलेंद्र प्रताप ने विभिन्न प्रश्नोत्तरों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। डॉ. राममोहन, डॉ. कुसुम मोहन, धर्मेंद्र यादव प्रधानाचार्य एसजीएम पब्लिक स्कूल फिरोजाबाद, जयशंकर तिवारी उप प्रधानाचार्य, अलका दुबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें