फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पायरतिया में नालियां चाेक, कीचड़ से परेशानी

विज्ञापन
फोटो 2 पायरतिया में कीचड़ बनी मुसीबत,जाम नालियों से ग्रामीणों का जीना दूभर, एसडीएम से गुहार
विज्ञापन
खेरागढ़। विकासखंड खेरागढ़ की ग्राम पंचायत लालपुर के मजरा पायरतिया में महीनों से नालियों की सफाई नहीं होने से गलियों और रास्तों पर गंदा पानी व कीचड़ भर गया है। इससे ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में मानिकचंद ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। आरोप है कि प्रधान एवं ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। बीडीओ परवेज आलम ने बताया कि शिकायत मिली है। जल्द ही गांव में सफाई टीम भेजकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। नालियों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें