फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः बढ़ते संक्रमण के बीच सीएमओ ने किया पदभार ग्रहण, कहा, नमूनों की जांच का दायरा बढ़ाएंगे

Tue, 12 May 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरसी पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडे का कहना है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नमूनों की जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। हर घर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। इसके लिए टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन


टीम लोगों की स्क्रीनिंग कर कोरोना वायरस के लक्षण का पता लगाए, किसी में वायरस की आशंका होने पर इनके नमूने लेकर जांच कराने के लिए लैब भेजे जाएंगे। ऐसा होने से संक्रमित मरीज की पहचान जल्द होगी और इससे वायरस का संक्रमण दूसरों में फैलने का खतरा भी कम होगा। 

सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय जालमा संस्थान में रीयल टाइम पीसीआर मशीन का पूरा सेटअप लगने के बाद यहां लगभग 500 नमूनों की जांच की क्षमता हो जाएगी। अभी 100 के करीब जांच हो रही है।
विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो सैंपल कलेक्शन सेंटर भी बढ़ाएंगे। जालमा संस्थान का निरीक्षण कर निदेशक से भी बातचीत हो गई है। कोरोना वायरस के इलाज, नमूने और ट्रैकिंग टीम के प्रभारियों के साथ बैठक भी की है। इसमें उन्होंने कोरोना वायरस के नमूने, जांच और मरीजों की जानकारी भी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें