फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. पंकज गिरफ्तार, चार घंटे बाद छूटे

Wed, 04 Feb 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट बोर्ड की महिला अफसर से बदसलूकी के आरोपी पूर्व उपाध्यक्ष डा. पंकज महेंद्रू को पुलिस ने मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान रकाबगंज थाने के बाहर उनके समर्थक हंगामा करते रहे। चार घंटे चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बताते चलें, 20 जनवरी को महिला अफसर से उनके कार्यालय में डा. पंकज महेंद्रू का विवाद हो गया था। महिला अधिकारी ने थाना सदर में 28 जनवरी को डा. पंकज और उनके दो साथियों परमजीत व सोनी के खिलाफ कार्यालय में घुसकर छेड़खानी करने, चौथ वसूली को धमकाने, 3/10 एससीएसटी एक्ट और 67 ए आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला अधिकारी के बयान दर्ज किए। सरकारी कार्य में बाधा और बंधक बनाने की धाराएं बढ़ाई गईं। डा. महेंद्रू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर दबाव बढ़ने लगा। मंगलवार दोपहर 12 बजे थाना रकाबगंज की पुलिस डा. महेंद्रू को सदर स्थित उनकी कोठी से पूछताछ के बहाने थाना रकाबगंज ले आई। यहां सीओ सदर असीम चौधरी मौजूद थे। कुछ ही देर में उनकी पत्नी डा. रेनू महेंद्रू भी पहुंच गईं। समर्थकों ने थाना रकाबगंज के बाहर नारेबाजी और हंगामा करना शुरू कर दिया। बवाल की आशंका पर पुलिस ने क्यूआरटी और कई थानों की पुलिस बुला ली। रकाबगंज के साथ ही शहजादी मंडी और सदर बाजार में फोर्स तैनात कर दिया गया। दोपहर दो बजे पुलिस ने डा. महेंद्रू की गिरफ्तारी दर्शा दी। इसके बाद उनको मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें तबियत बिगड़ने पर भर्ती करा दिया। शाम तकरीबन साढ़े चार बजे थाना सदर से उन्हें जमानत दे दी गई। सीओ सदर असीम चौधरी ने बताया कि डा. महेंद्रू को मेडिकल ग्राउंड पर थाने से जमानत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें