फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.लोहिया ने कभी अन्याय बर्दाश्त नहीं किया- तेजप्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय आवास विकास में मंगलवार को डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया सच्चे समाजवादी चिंतक थे। उन्होंने कभी भी अन्याय बर्दाश्त नहीं किया। समाज के लिए हित के लिए वह हमेशा तैयार रहे।
विज्ञापन

विधायक करहल सोवरन सिंह यादव ने कहा कि लोहिया जी ने जनता के हित में समाजवादी विचार धारा का जो संदेश दिया उस पर चलकर समाजवादी आज भी समाज की सेवा में लगे हुए हैं। वरिष्ठ सपा नेता प्रो.केसी यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया के सपनों को साकार बनाने के लिए समाजवादियों को संघर्ष करना होगा। विधायक सदर राजकुमार यादव ने कहा कि समाजवादी आज भी लोहिया जी के सपनों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य, पूर्व मंत्री तोताराम यादव, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह यादव, रामपाल यादव, आशुतोष उर्फ बिल्लू, टीपी मामा, अवनेंद्र यादव, रामराज सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें