भाजपा द्वारा जिला पंचायत के वार्ड 19 के ग्राम गढ़ी पंचगाईं में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां बताई गईं।
भाजपा जिला मंत्री रामनिवास राजपूत ने कहा कि युवाओं के लिए भाजपा सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। युवा उनका लाभ लें। वहीं रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने का काम किया गया है। गोष्ठी की अध्यक्षता ओमप्रकाश वर्मा ने की, जबकि संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल चौहान ने किया।
इस दौरान सोवरन बघेल, एके पुंढीर, ग्राम पंचायत सचिव पंकज कुमार, पंकज, मोनू शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना आदि मौजूद रहे।
वहीं भाजपा नगर इकाई की बैठक कार्यालय पर हुई। नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने कहा कि 25 मार्च से 26 मार्च तक प्रदेश सरकार के 4 साल बेमिसाल पर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक डोर टू डोर बांटे जाएंगे। जिसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों को पत्रक देकर योजना तैयार की गई। बैठक में नगर महामंत्री मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील पांडे, विजयलक्ष्मी, शांतनु चौधरी, श्यामू यादव, मंत्री मयंक अग्रवाल, गोविंद साहू, यतेंद्र गौतम, दिनेश भास्कर, प्रशांत, अमित माहेश्वरी, प्रेम नारायण राजपूत आदि मौजूद रहे।
सोरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम तिंबरपुर में गोष्ठी की। ब्लॉक संयोजक आदित्य काकोरिया ने योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताया। अध्यक्षता कालीचरण सागरपुर वालों ने की। संचालन राजेश मौर्य ने किया। गोष्ठी में पूर्व ग्राम प्रधान कमाल खान, मनवीर मोर्य, एके सिंह, जितेंद्र यादव, कैनरा बैंक शाखा प्रबंधक रमाकांत दुबे , अमरपाल मोर्य, देवेंद्र मोर्य, कासवीर, राशिद खान, उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।