फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एलएलबी अंतिम वर्ष के अनुत्तीर्ण छात्रों को कर दिया उत्तीर्ण, आपत्ति जताकर किया प्रदर्शन

Fri, 22 Jan 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में विधि के छात्र प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से पहले जारी एलएलबी अंतिम वर्ष के परिणाम में अनुत्तीर्ण दिखाए गए कई छात्र-छात्राओं को अब उत्तीर्ण कर दिया गया है। इस पर भी विधि छात्रों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए विवि के पालीवाल पार्क के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर दोबारा परिणाम कैसे जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने बीएसए कॉलेज मथुरा के कई छात्र-छात्राओं की इंटरनेट की अंकतालिका अधिकारियों को दिखाई। ह्यूमन राइट एंड इंटरनेशनल लॉ में पहले छात्र-छात्राओं को कम अंक दिए गए थे, जिससे वह अनुत्तीर्ण हो गए।

अब जो परिणाम जारी किया गया है, उसमें संबंधित प्रश्नपत्र में छात्र-छात्राओं के अंक बढ़ा दिए गए हैं। जिससे वह परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं। छात्र नेता बिलाल कुरैशी ने कहा कि विधि की परीक्षाओं में 95 फीसदी छात्र-छात्राओं के अनुत्तीर्ण होने की वजह विवि की गड़बड़ी है। सभी की कॉपियों का फिर से मूल्यांकन कराया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
एक प्रश्नपत्र में गलती हुई थी, ठीक करा दिया गया: कुलपति 
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने कहा कि एलएलबी अंतिम वर्ष के एक प्रश्नपत्र में गलती हुई थी। मथुरा के बीएसए कॉलेज के छात्रों ने प्रार्थनापत्र दिया था कि उनके सभी प्रश्नपत्रों में अंक अच्छे हैं, बस एक प्रश्नपत्र में अंक कम है। इसको दिखवाया गया तो ह्यूमन राइट एंड इंटरनेशनल लॉ के सीरीज ‘बी’ में ‘की’ की समस्या होने से अंक बदल गए थे, उनको संशोधित करा दिया गया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

ओएमआर शीट पर ही परीक्षा ही कराई जाएगी
छात्र-छात्राओं ने विधि अंतिम वर्ष की दोबारा परीक्षा को ओएमआर शीट आधारित कराने का विरोध किया। मांग रखी कि परीक्षा पहले की तरह विस्तृत प्रश्न आधारित कराई जाए। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने कहा कि एक बार परीक्षा जिस पैटर्न पर कराई जाती है, दोबारा कराने पर उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता है। इसलिए परीक्षा ओएमआर शीट पर ही कराई जाएगी। विरोध प्रदर्शन में वेद प्रकाश, कपिल उपाध्याय, कुमकुम, सीमा, अनस, आमिर, अंकित आदि शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें