फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएलएलबी में प्रवेश लेने वालों के लिए काम की खबर, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने निर्धारित की अर्हता

Wed, 23 Dec 2020 12:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  •  प्रवेश की अर्हता निर्धारित
  • बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए 12वीं में 45 फीसदी अंक जरूरी
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कला, विज्ञान, विधि, शिक्षा, कृषि, वाणिज्य परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अर्हता निर्धारित की है। 30 सितंबर को विद्या परिषद व 22 अक्तूबर को कार्य परिषद की ओर से लिए गए निर्णय के अनुरूप प्रवेश की अर्हता का मानदंड तय किया गया है। इसे कॉलेजों, संस्थानों व छात्र-छात्राओं की जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। चालू सत्र में ही यह लागू होगा। बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए 12वीं में सामान्य वर्ग के छात्र के 45 फीसदी अंक होना जरूरी है।
विज्ञापन



ओबीसी का 42 फीसदी व एससी/एसटी के छात्रों का 40 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यदि किसी छात्र ने हाईस्कूल के बाद तीन वर्ष का प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा या इसके समतुल्य कोई और डिप्लोमा किया गया हो, जिसे इंटरमीडिएट के समकक्ष माना जाए, ऐसे छात्रों को बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए अर्ह माना जाएगा। कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र की ओर से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अर्हता का निर्धारण का आदेश जारी किया गया है।  

एलएलबी: किसी भी वर्ग में स्नातक में सामान्य वर्ग के छात्रों का 45 फीसदी, ओबीसी के छात्रों का 42 फीसदी व एससी/एसटी के छात्रों का 40 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


बुकी श्याम वोहरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, बीसी संचालक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का था मामला
विज्ञापन

एलएलएम: विधि स्नातक सामान्य श्रेणी व ओबीसी के छात्रों के लिए 55 फीसदी अंक, एससी/ एसटी के छात्रों का 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। 

बीपीएड: छात्रों की ओर से किसी भी वर्ग में स्नातक 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया गया हो। साथ ही राज्यस्तरीय खेलकूद प्रमाणपत्र हो या फिर बीपीई (बीपीईएस) 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया गया हो। 

एमए: छात्रों की ओर से किसी भी विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण किया गया हो। प्रयोगात्मक एवं साहित्यिक विषयों में प्रवेश के लिए छात्रों की ओर से स्नातक स्तर पर वह विषय अन्य विषयों के साथ एक विषय के रूप में पढ़ा जाना अनिवार्य है। 

एमएससी कंप्यूटर साइंस: इसमें प्रवेश के लिए पीसीएम, सांख्यिकी, कंप्यूटर साइंस, आईटी, बीई, बीटेक और बीसीए से स्नातक किया जाना अनिवार्य है। सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक किया जाना अनिवार्य है। एससी/एसटी वर्ग के छात्रों के लिए पांच फीसदी छूट मान्य होगी। 

एमएससी कृषि: जिन्होंने बीएससी कृषि में ऑनर्स किया है, वह एमएससी कृषि के किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अर्ह होगा। इसमें 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जिन छात्रों ने बीएससी कृषि किसी विशेष विषय के साथ किया हो, वे उसी विषय में एमएससी कृषि कर सकेंगे। इसमें 50 फीसदी अंक जरूरी हैं। एससी व एसटी के छात्रों को पांच फीसदी अंकों की छूट रहेगी। 

एमकॉम: बीकॉम तृृतीय वर्षीय पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें