फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PhD Admission: 29 विषयों की 455 खाली सीटों के लिए होगी दूसरी काउंसलिंग, विश्वविद्यालय ने घोषित की तारीख

Wed, 15 Jun 2022 08:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित भौतिक विज्ञान विभाग में 20 जून को सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक काउंसलिंग कराई जाएगी। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी की 29 विषयों में 455 सीटें खाली रह गई हैं। खाली सीटों को भरे जाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दूसरी काउंसिलिंग 20 जून को कराने का निर्णय लिया है। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर के भौतिक विज्ञान विभाग में काउंसिलिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन


कार्यवाहक डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह के मुताबिक काउंसिलिंग विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित भौतिक विज्ञान विभाग में 20 जून को सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक कराई जाएगी। जो अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में सफल तो हुए थे पर पहली काउंसिलिंग के लिए चयनित नहीं हुए थे, वह दूसरी काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। 

अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों और उनकी एक छाया प्रति का सेट बनाकर समय से खंदारी परिसर में उपस्थित होना है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के समय वित्त अधिकारी, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम में बना हुआ 500 रुपये का ड्राफ्ट अपने साथ ले जाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रसायन विज्ञान में सर्वाधिक 118 सीटें खाली 

रसायन विज्ञान विषय में पीएचडी की सर्वाधिक 118 सीटें खाली हैं। अंग्रेजी में 45, शारीरिक शिक्षा में 42, अर्थशास्त्र 34, शिक्षाशास्त्र में 26, भौतिक विज्ञान में 25, मनोविज्ञान में 23, जंतु विज्ञान में 20, गृह विज्ञान में 14, गणित में 12, हिंदी में 11, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, राजनीतिशास्त्र, संगीत और कंप्यूटर साइंस में 10-10 सीटें खाली हैं। 

एग्रीकल्चर केमिस्ट्री एंड सोइल साइंस व प्रबंधन में 07-07, एग्रीकल्चर-एग्रोनॉमी में 06, समाजशास्त्र में 05, इतिहास व एकाउंट एंड लॉ में 04-04, संस्कृत, भाषा विज्ञान, भूगोल में 03-03, लॉ, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट में 02-02, अप्लाइड बिजनेस इकनॉमिक्स, ड्राइंग एंड पेंटिंग व सांख्यिकी में 01-01 सीटें खाली हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें