फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए बनाए गए 384 परीक्षा केंद्र, सीसीटीवी से होगी निगरानी 

Thu, 31 Mar 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। इनके लिए तैयारी शुरू हो गई है। 384 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनकी सीसीटीवी से निगरानी होगी। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होने वाली बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए केंद्रों की प्रस्तावित सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी है। 384 परीक्षा केंद्र और 34 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 178779 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। सूची देखकर कॉलेज 31 मार्च को दोपहर 12:00 बजे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सभी कॉलेजों को पत्र जारी किया गया है। निर्धारित तारीख के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से सभी नोडल परीक्षा केंद्रों के प्राचार्यों को भी पत्र जारी किया गया है। नोडल परीक्षा केंद्र से संबद्ध सभी परीक्षा केंद्रों के संबंध में आख्या भी ई-मेल के माध्यम से 31 मार्च को दोपहर 12:00 बजे तक मांगा गया है, जिससे परीक्षा केंद्रों का सुचारु रूप से निर्धारण किया जा सके। निर्धारित तारीख व समय के बाद आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। 

परीक्षा केंद्र पर एक पाली में कुल परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता (शिक्षण कक्षों की संख्या के सापेक्ष), परीक्षा केंद्र से नोडल परीक्षा केंद्र की दूरी और परीक्षा केंद्र से कॉलेजों की दूरी, एक ही प्रायोजक संस्था की ओर से संचालित और पारस्परिक आधार पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हों तो उसकी जानकारी भी देनी है। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगा होना जरूरी है। परीक्षा केंद्र की आधारभूत सुविधाओं में फर्नीचर की व्यवस्था, बाउंड्रीवाल, बिजली व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय आदि के संबंध में भी जानकारी देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें