डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन निर्धारित तिथि के बाद भी वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं करा पाया है। इससे विद्यार्थी कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू करने की योजना बनाई थी। इसी के अनुरूप कॉलेजों ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाने की तिथि निर्धारित की थी।
विश्वविद्यालय से संबद्ध किसी भी कॉलेज में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश से पहले विश्वविद्यालय में वेब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है।