मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गढ़ी रामबल में पूर्व प्रधान रामजीलाल के बेटे हेमंत कुमार ने पत्नी अनीता की हत्या अवैध संबंधों के शक में ही की थी। पुलिस पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार की है। थाना पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले की विवेचना कर जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है।