फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: आगरा के पिनाहट में बुजुर्ग व्यवसायी और पत्नी की हत्या कर 30 लाख की लूट, खुलासे के लिए तीन टीमें गठित

Sun, 03 Jul 2022 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के शरीर पर चोटों के निशान हैं। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने कस्बे का बाजार बंद कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
Double Murder In Agra - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के थाना पिनाहट से 200 मीटर की दूरी पर स्थित मोहल्ला मार में व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता (75) और उनकी पत्नी कृष्णा देवी (72) की घर में हत्या कर लूटपाट की गई। रविवार दोपहर को पहली मंजिल पर कमरे में दोनों के शव पड़े मिले। दोहरे हत्याकांड और लूट की घटना पर कस्बे के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। शोक में बाजार भी बंद हो गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने घर से 15 लाख रुपये नकद के अलावा 15 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर ले जाने की बात लिखी है।

विज्ञापन

2 of 6
दंपती की लाश के कमरे से बाहर निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला मार निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता की घर से 200 मीटर की दूरी पर तेल मिल और आढ़त है। उनके इकलौते बेटे मुकेश गुप्ता बल्केश्वर कॉलोनी में रहते हैं। रविवार दोपहर 12 बजे तक सुरेश चंद्र और उनकी पत्नी घर से बाहर नहीं आए। रोजाना वो सुबह घर से बाहर निकल आते थे। इसके बाद दस बजे तेल मिल पर जाया करते थे। इस पर पड़ोसी सुनील गुप्ता को शक हुआ। वो घर में अंदर गए। पहली मंजिल पर कमरे में बेड पर सुरेश चंद पड़े लहूलुहान पड़े हुए थे। कृष्णा देवी फर्श पर पड़ी थीं। यह देखकर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

3 of 6
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि व्यवसायी दंपती के शरीर पर चोटों, गले पर निशान थे। मुंह और नाक से पानी के बुलबुले निकल रहे थे। सुरेश चंद के सिर में चोट लगी थी। खून निकल रहा था। दोनों को सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। सुरेश चंद के सिर में भी प्रहार किया गया।

4 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर कारोबारी के बेटे मुकेश उर्फ बॉबी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पिता शनिवार को उससे मिलने आगरा आए थे। इसके बाद शाम को चले गए। वह तेल मिल पर गए। शाम को साढ़े सात बजे मिल से घर के लिए चले थे। मुकेश ने उनके पहुंचने से पहले शव उठाने का विरोध किया। वह एंबुलेंस के आगे खड़ा हो गया। किसी तरह पुलिस ने समझाया। इसके बाद ही वो हटे।
विज्ञापन

5 of 6
विलाप करता गल्ला व्यापारी के बेटा - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा, सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह, सीओ बाह जगमोहन बाटला, मनसुखपुरा, बसई अरेला, पिढ़ौरा थाने की फोर्स भी पहुंची। पुलिस ने घर में छानबीन की। डाग स्क्वैड को भी बुलाया गया। एसएसपी ने बताया कि घर में सामान बिखरा हुआ मिला है। हत्या के दौरान लूटपाट की गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार किया बंद - फोटो : अमर उजाला
व्यवसायी के बेटे मुकेश गुप्ता ने तहरीर दी। इसमें मां और पिता की हत्या कर 25 तोले सोने के जेवरात, सात किलोग्राम चांदी के जेवरात, 15 लाख रुपये लूट की बात कही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। जल्द खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों ने कस्बे का बाजार बंद कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें