फिरोजाबाद में अमर उजाला फाउडंशेन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्टूबर सोमवार को सुबह दस बजे से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर लगाया जाएगा। कई सामाजिक संगठन और स्वैच्छिक रूप से लोग रक्तदान कर सकते हैं। इस शिविर में आप भी रक्तदान करके महादानी बनें।
इस शिविर में सामाजिक संगठन, युवा संगठन, व्यापारी संगठन और शिक्षक संगठनों ने रक्तदान शिविर में शामिल होने की सहमति दी है। अमर उजाला फाउंडेशन प्रत्येक रक्तदाता को इस सेवा कार्य का प्रमाण पत्र भी प्रदान करेगा।
सीएमएस डा. आरके पांडेय ने बताया कि इस शिविर में किया गया रक्तदान दुर्घटना में घायल या किसी बीमारी से पीड़ित मरीज की सहायता के कार्य आता है। वह व्यक्ति कोई भी हो सकता है। रक्त की तुरंत उपलब्धता पर मरीज की जान बचाई जा सकती है।
परिजनों से अपील की है कि इस सेवा कार्य के लिए अपनों को प्रोत्साहित करें। रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं है, बल्कि फायदा है। रक्तदान करना नया जीवन देने के समान है।
ब्लड बैंक काउंसलर आरती सिसौदिया ने बताया कि रक्तदाता को ब्लड बैंक का कार्ड प्रदान किया जाएगा। इसमें तीन महीने तक अपने मिलने वालों को आवश्यकता पड़ने पर रक्त दे सकते हैं।