फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर 29 दिन में 125 रुपये महंगा, आगरा के 8.44 लाख उपभोक्ताओं पर बढ़ा महंगाई का बोझ

Tue, 02 Mar 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर एक बार फिर महंगा हो गया। इस बार 25 रुपये बढ़े हैं। 29 दिनों में सिलिंडर पर 125 रुपये बढ़ गए हैं। एक फरवरी को इसकी कीमत 707 रुपये थी जो अब 832 रुपये हो गई है। व्यावसायिक सिलिंडर पर भी 95.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह अब 1647.50 रुपये का हो गया है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि 14.2 किलो के गैस सिलिंडर पर 25 रुपये बढ़े हैं, जिससे यह 832 रुपये का हो गया है। इससे जिले में 8.44 लाख कनेक्शनधारकों पर इसका बोझ पड़ेगा। 

सब्सिडी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, 12.29 रुपये ही खाते में आएंगे। एक फरवरी को सिलिंडर की कीमत 707 रुपये थी, फरवरी में चार बार दाम बढ़े थे और 707 रुपये का से 807 रुपये कीमत पहुंच गई। 

विज्ञापन

1647.50 रुपये का मिलेगा व्यावसायिक सिलिंडर
आगरा इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर पर 95.50 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। अब यह 19 किलो का सिलिंडर 1647.50 रुपये देकर खरीदना पड़ेगा। 

घरेलू सिलिंडर के बढ़े दाम
01 फरवरी : 707 रुपये
03 फरवरी : 732 रुपये
14 फरवरी : 782 रुपये 
25 फरवरी : 807 रुपये 
एक मार्च :  832 रुपये

लगातार बढ़ा रहे दाम
राजपुर चुंगी निवासी आरती पाराशर ने कहा कि महंगाई से पहले से ही घर चलाना मुश्किल हो रहा है, सिलिंडर पर लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं। सरकार दामों में कमी करे। 
विज्ञापन

रसोई का बजट बिगड़ा
कमला नगर निवासी ऊषा सिंघल ने कहा कि 30 दिन में सिलिंडर पर 125 रुपये बढ़ा दिए, इससे रसोई का बजट बिगड़ रहा है, कीमत कम कर राहत देनी चाहिए।

आमदनी सीमित, खर्च बढ़ रहे
बोदला-सिकंदरा रोड निवासी शशि ने कहा कि पेट्रोल और सिलिंडर हर घर की जरूरत है, इन पर तेजी से दाम बढ़ा दिए हैं, आमदनी सीमित है, घर का खर्च चलाने में मुश्किल हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें