फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: पिता ने किया 15 महीने के मासूम बेटे का अपहरण, बड़े बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 02 Mar 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
अपहृत मासूम यश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक व्यक्ति ने अपने 15 महीने के मासूम बेटे का अपहरण कर लिया। थाना कोतवाली में सोमवार को आरोपी पिता के खिलाफ बड़े पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मासूम बच्चे का पता नहीं चला है। उसकी मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन


आरोपी पिता का नाम किशन कुमार है। वह शहर की ज्वालापुरी कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। पिता किशन के खिलाफ उसके बड़े बेटे सचिन ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि किशन ने शनिवार रात को अपने 15 महीने के बेटे यश का अपहरण कर लिया। मासूम का सोमवार शाम तक कोई पता नहीं चला है। 

परिजनों ने बताया कि मासूम यश अपनी छोटी बहन कृष्टि के साथ एक चारपाई पर सो रहे थे। रविवार सुबह उठकर देखा तो यश गायब था। यश को गायब देखकर परिवार के लोग सकते में आ गए। परिजनों को यश के पिता किशन कुमार की धमकी याद आ गई, जब वह बात-बात पर बेटे के अपहरण की धमकी देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बेटे ने लगाए यह आरोप 
आरोपी के बड़े बेटे सचिन कुमार ने बताया कि पिता किशन कुमार यश को पसंद नहीं करते थे। उन्होंने ही अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है। वह ही रात को किसी समय घर में आए और भाई का अपहरण करके ले गए। सचिन की तहरीर पर ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

मासूम बच्चे की तलाश में कोतवाली पुलिस जुटी है। पुलिस ने आरोपी पिता किशन कुमार को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। हालांकि अभी तक उसने कुछ भी नहीं बताया है। वहीं मासूम का पता नहीं चलने से अन्य परिजन चितिंत हो रहे हैं। मासूम यश की मां मंजू देवी और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ सिटी आरके तिवारी ने बताया कि अपहृत मासूम की मां, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने पिता पर ही मासूम के अपहरण का आरोप लगाया है। मासूम के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी पिता से भी पूछताछ जारी है। कुछ जानकारियां पुलिस को मिली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें