फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजेबाजे के साथ निकाला गया भगवान श्रीकृष्ण का डोला

विज्ञापन
टूंडला में ठाकुरजी का डोला निकालते श्रद्धालु - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। जल झूलनी एकादशी उत्सव पर नगर के प्राचीन शिवसमाधि मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण को आकर्षक डोले में विराजमान कर गाजेबाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए ले जाया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। मेला जल विहार नाम से प्रसिद्ध शोभायात्रा में सैकड़ों भक्तों ने नृत्य व पूजन कर भक्ति का आनंद लिया।
विज्ञापन

मेला जल विहार का शुभारंभ ठाकुरजी की पूजा आराधना के साथ प्रारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी वसंतगिरी ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी की प्रतिमा को डोले में बैठाया। फूलों से की गयी विशेष साज-सज्जा के साथ ठाकुरजी की झांकी रेलवे फ्रेंड्स क्लव से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा दीपा का चौराहा, मुख्य बाजार, रामलीला मैदान, सब्जीमंडी होते हुए भारत माता चौक पहुंची। यहां स्थित शिव मंदिर से पुन: उसी मार्ग से होते हुए बड़े शिव समाधि मंदिर पर संपन्न हुई।
भगवान श्रीकृष्ण के डोले के साथ आगे-आगे बच्चे हाथ में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे। उसके पीछे ठाकुरजी के डोले के साथ पुजारी व भक्तगण चंवर डुलाते साथ चल रहे थे। महिलाएं मंगलगीत गाती हुईं चल रही थी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने भगवान की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुरेश श्रोतिया, वृंदावनलाल गुप्ता, जयकिशन चतुर्वेदी, राजीव दुबे, पुष्पेंद्र गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, अनीता, मायादेवी, मिथलेश शर्मा उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें