फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कागारौल में कुत्तों व बंदरों का उत्पात, एक दिन में 14 लोगों को काटा

Thu, 05 Feb 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल। क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों के काटने की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। कस्बे में बुधवार को एक ही दिन में 14 लोगों को कुत्तों व बंदरो ने काट लिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीरेबीज वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों, बंदरों से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। बंदरों के अचानक हमलों से भी लोग परेशान हैं। लोग बाहर निकलने से भी डरने लगे हैं। ग्रामीणों ने कुत्तों व बंदरों पर नियंत्रण व स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ के अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीरेबीज वैक्सीन उपलब्ध है। कुत्ता, बंदर के काटने पर मरीज को जितनी जल्दी हो सके वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। घाव अधिक होने पर पीड़ित को एंटीरेबीज सीरम लगवाना चाहिए जिससे तुरंत असर होता है। सीरम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें