आगरा के सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में क्रूरता के शिकार कुत्ते ने दम तोड़ दिया। इससे पशु प्रेमियों में नाराजगी है। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, आरोपियों के परिजन पर धमकाने का आरोप भी लगा है।
विज्ञापन
शास्त्रीपुरम में एक कुत्ते को डंडे से पीटने के बाद रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटा गया था। दो लोगों ने घटना की थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने शास्त्रीपुरम निवासी पवन लवानिया और रूपेश को गिरफ्तार किया। मामले में लक्ष्मी की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया था।
पुलिस को कुत्ता नहीं मिला था। इलाके की मनीषा ने कुत्ते की तलाश की। वह एक प्लाट में पड़ा मिला। वह उसे चिकित्सक के पास लेकर गईं। शाम सात बजे कुत्ता मर गया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम का आश्वासन दिया है। मनीषा ने आरोप लगाया कि आरोपियों के परिवार वाले धमका रहे हैं।