फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान से क्रूरता: घर में घुसे कुत्ते को बोरे में बंदकर पीटा, तीसरी मंजिल से फेंका, टूट गईं पैरों की हड्डी

Thu, 16 Jul 2026 06:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बेजुबान से क्रूरता का मामला सामने आया है। कुत्ते को बोरे में बंदकर पीटा गया। इसके बाद उसे तीसरी मंजिल से फेंक दिया गया। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
हड्डी टूटने के चलते कुत्ता चल भी नहीं पा रहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना के चंद्र नगर में बुधवार रात को एक युवक ने गली में रहने वाले कुत्ते को घर की तीसरी मंजिल से फेंक दिया। आरोप है कि कुत्ते को घर में घुसने पर बोरे में बंद कर दिया। इसके बाद सड़क पर फेंक दिया। इससे उसके पैरों की हड्डी टूट गईं। वह चल भी नहीं पा रहा है। पशु प्रेमियों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


चंद्र नगर, थाना ट्रांस यमुना निवासी लक्की एक कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पिता राधे श्याम की घर के पास ही कपड़े सिलने की दुकान है। गली में देसी कुत्ता रहता है। वह उसे रोजाना खाना और पानी दिया करते हैं। गली में चार साल से एक परिवार किराये पर रहता है। कुत्ता पालतू होने के कारण आसपास के घरों में कहीं भी चला जाता है। बुधवार रात को दो बजे वो पड़ोसी के घर में तीसरी मंजिल पर चला गया।

इस पर गुस्साए किरायेदार युवक ने कुत्ते को घर की तीसरी मंजिल से बोरे में बंद कर नीचे फेंक दिया। कुत्ते की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। कुत्ता घायल हालत में पड़ा हुआ था। उन्होंने 112 पर काॅल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। राधेश्याम ने पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है। राधेश्याम ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले भी कुत्ते की कमरे में बंद कर के पिटाई की थी। तब भी इलाज कराया था। अब छत से गिरने की वजह से कुत्ता चल भी नहीं पा रहा है। उसे निजी पशु चिकित्सक से उपचार करा रहे हैं। उन्होंने पैरों हड्डियों में फैक्चर होने के बारे में बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें