फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: नहर में डूब गया था तौफीक, तीन किमी दूर बंबे में मिली लाश; 26 घंटे से तलाश में जुटी थी पुलिस

Thu, 16 Jul 2026 01:08 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के कुरावली में नहर में डूबे 35 वर्षीय तौफीक का शव करीब 26 घंटे बाद घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर सिरसा मोड़ के पास बंबे में मिला। फ्लड विभाग और पुलिस की लंबी तलाश के बाद शव बरामद होने से राहत एवं बचाव अभियान समाप्त हो गया।
विज्ञापन
मृतक तौफीक और नहर में तलाश करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली थाना कोतवाली क्षेत्र के घिरोर रोड स्थित नहर पुल के पास नहाते समय डूबे नगर के मोहल्ला घनराजपुर, देवरई गेट निवासी तौफीक (35) पुत्र अली दराज का शव लगभग 26 घंटे बाद गुरुवार को घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर सिरसा मोड़ के पास नहर से निकले बंबे में मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




बताया गया कि तौफीक बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने मित्र आशीष निवासी मोहल्ला भीमनगर के साथ घिरोर रोड स्थित नहर पुल पर नहाने गया था। स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में गहरे पानी में समा गया। साथ मौजूद आशीष ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय लोगों ने तलाश अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम एटा से फ्लड विभाग की टीम स्टीमर के साथ मौके पर पहुंची और देर रात तक नहर में युवक की तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह भी फ्लड विभाग की टीम ने स्टीमर की सहायता से खोज अभियान जारी रखा।

इसी दौरान गुरुवार दोपहर सिरसा मोड़ के पास नहर से निकले बंबे में एक शव पड़ा होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार अखिल गोयल, क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान मृतक के भाई यासीन ने तौफीक के रूप में की।
विज्ञापन


पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए। लगभग 26 घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद शव बरामद होने से खोज अभियान समाप्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें