फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में श्मशान घाट पर जला दी कुत्ते की चिता: भड़क उठे हिंदूवादी नेता, कमेटी पदाधिकारियों पर केस दर्ज

Wed, 21 Oct 2026 07:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज श्मशान घाट पर मानव शवों की चिताएं जलाने वाले स्थान पर कुत्ते की चिता जलती देख हिंदूवादी नेता भड़क गए। उन्होंने मौके पर मौजूद कमेटी के लोगों से इसकी शिकायत की। आरोप है कि कमेटी के लोग अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
ताजगंज श्मशान घाट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज मोक्ष धाम में बने अंतिम संस्कार स्थल पर कुत्ते की चिता जलाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बुधवार को परिचित के शव का अंतिम संस्कार कराने पहुंचे हिंदूवादी नेता अनुपम शर्मा की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने श्मशान घाट की प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों, प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मुस्तफा क्वार्टर, आगरा कैंट निवासी अनुपम शर्मा कई हिंदू संगठनों से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को वह परिचित के अंतिम संस्कार के लिए ताजगंज मोक्षधाम पहुंचे। वहां उन्होंने मानव शवों की चिताएं जलाने वाले स्थान पर कुत्ते की चिता जलती देखी। उन्होंने मौके पर मौजूद कमेटी के लोगों से इसकी शिकायत की। आरोप है कि कमेटी के लोग अभद्रता करने लगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने स्वीकार किया कि कुत्ते का अंतिम संस्कार उसी ने हिंदू रीति रिवाज से कराया है। अनुपम शर्मा का कहना है कि इस कृत्य से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

मामले में शिकायत पर ताजगंज पुलिस ने कमेटी के पदाधिकारी, प्रबंधक व अन्य कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। -यतेंद्र नागर, एसीपी ताज सुरक्षा

कुत्ते के अंतिम संस्कार की जानकारी पर कमेटी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि आगे से ऐसा न हो। जहां तक अभद्रता का आरोप है, किसी ने अभद्रता नहीं की है। -अनिल जिंदल, अध्यक्ष, श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें