रजिस्ट्रेशन के लिए नया एप बना रहे
कुत्ते व बिल्ली पालने के लिए पंजीकरण होगा। इसके लिए नगर निगम नया एप बनाने जा रहा है। एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में करा सकेगा।
ये भी पढ़ें - चोरों के कोड वर्ड: 'तोड़ेंगे फूल-खाएंगे मिठाई', दिन में रेकी और रात में वारदात, तीन गिरफ्तार, बताया इनका मतलब
देसी कुत्ते के लिए फ्री सेवा
डॉ. अजय कुमार ने बताया कि देसी नस्ल का कुत्ता पालने के लिए कोई पंजीकरण की जरूरत नहीं है। नसबंदी और टीकाकरण भी मुफ्त होगा। उन्होंने कहा कि कुत्तों की बेमेल मेटिंग कराना नए नियम के तहत पशु क्रूरता की श्रेणी में आएगा।
यहां करें शिकायत
कुत्तों से संबंधित शिकायतों के लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम खुला है। जिसका नंबर 9359740578 है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर वीडियो व शिकायत दर्ज करा सकता है।