फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आयुष विंग में तीन घंटे की बिजली गुल रहने से बेहाल हुए डाॅक्टर और मरीज

Sat, 07 Sep 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आयुष विंग में गर्मी से परेशानी मरीज और तीमारदार।
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित आयुष विंग की तीन घंटे तक बिजली गुल रही। इससे यहां होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डाॅक्टर-स्टाफ और मरीजों को गर्मी में बेहाल होना पड़ा। कई बार कहने के बाद भी अस्पताल प्रशासन द्वारा फाॅल्ट को ठीक नहीं कराया गया। नाराज डॉक्टर और स्टाफ ने सीएमएस से मुलाकात कर शिकायत की।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय परिसर में बनी आयुष विंग में होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन होता है। इस आयुष विंग का निर्माण वर्ष 2015 में हुआ था। परंतु निर्माण के बाद से विभाग द्वारा इस भवन की कोई देखरेख नहीं की गई। इससे भवन जर्जर होने के साथ-साथ यहां लगे बिजली उपकरण भी धीरे-धीरे खराब हो रहे हैं। इसके कारण यहां बैठने वाले डाॅक्टर और स्टाफ को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। कई बार मांग के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
शनिवार सुबह 11 बजे आयुष विंग की अचानक बिजली गुल हो गई। इसके चलते यहां इलाज के लिए आने वाले मरीज और स्टाफ को घंटों गर्मी में परेशान होना पड़ा। स्टाफ द्वारा बिजली न आने की जानकारी फोन द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई, लेकिन इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। लगातार तीन घंटे इंतजार के बाद भी जब बिजली नहीं आई तो गर्मी से परेशान डाक्टर और स्टाफ सीएमएस डाॅ. मदनलाल के पास पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी दी। इसके बाद दो बजे अस्पताल बंद होने तक बिजली सही नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाॅल्ट होने के कारण आयुष विंग की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। जिसे ठीक कराया जा रहा है।
डाॅ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें