फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक ने पति को भेजे व्हाट्सएप मैसेज पर लिखा, बेटी का ख्याल रखना मैं जा रही हूं...

Wed, 05 Aug 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस पारिवारिक विवाद की जता रही है आशंका 
 
विज्ञापन
अपने पति डॉक्टर सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब मेरी बेटी का ख्याल रखना, मैं जा रही हूं...। ताजगंज के विभव वेली व्यू अपार्टमेंट में आत्महत्या की कोशिश करने वालीं डॉ. दीप्ति अग्रवाल ने पति के व्हाट्स एप नंबर पर यही मैसेज भेजा था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस ने उनके पति हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित अग्रवाल और ससुर डॉ. एससी अग्रवाल के बयान दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन


विभव वेली व्यू अपार्टमेंट के रहने वाले डॉ. सुमित अग्रवाल सोमवार शाम छह बजे अस्पताल से घर पहुंचे थे। पत्नी डॉ. दीप्ति का कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा।

संबंधित खबर- आगरा: मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ की चिकित्सक पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन


दीप्ति फंदे से लटकी थीं। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद डॉ. दीप्ति को प्रतापपुरा स्थित अपने अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन डॉ. दीप्ति को फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि डॉ. दीप्ति का लिखा एक नोट मिला है। यह कमरे की तलाशी में बरामद हुआ है। उसकी जांच की जा रही है। इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं लिखी है। यही लिखा है कि मैं जान दे रही हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

हैंड राइटिंग की जांच के लिए उसे एफएसएल में भेजा जाएगा। इसके अलावा दीप्ति ने पति के व्हाट्स एप नंबर पर मैसेज किए थे। लेकिन डॉ. सुमित ने घटना के काफी देर बाद मैसेज देखे। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पति-पत्नी में किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है। पारिवारिक विवाद को लेकर परिजनों से पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें