अंकित सिंह और अजय कुमार (बाएं से दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को आया। इस परीक्षा में कासगंज के दो लाड़लों ने बाजी मारी है। यूपीएससी में चयनित होने पर उनके परिवारों में खुशियां छाईं हैं।
अजय कुमार- ऊंचाईयों की ओर बढ़ाया कदम
गंजडुंडवारा विकास क्षेत्र के गांव सिद्धनगर के रहने वाले अजय कुमार ऊंचाईयों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2018 में हुई यूपीएससी की परीक्षा में उन्होंने 516वीं रैंक हांसिल की। उसके बाद वे मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस बन गए। उन्होंने वहां चयन के बाद फिर आईएएस बनने के लिए यूपीएससी में बेहतर स्थान पाने को पढ़ाई शुरू की।
ये भी पढ़ें- Upsc Civil Services Exam 2019 Result: कड़ी मेहनत ने दिलाई नेहा बंधु को 121वीं रैंक
अब परीक्षा परिणाम में उन्हें 413 रैंक मिली है। जिससे परिवार में खुशियां छाई हुई हैं। वे इस सफलता के पीछे अपने पिता शिक्षक रामवीर सिंह की प्रेरणा बताते हैं। उनका कहना है कि पिता और परिवार के सभी सदस्यों के मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता हांसिल हुई है।