फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पति मांग रहा दहेज: पीड़ित पत्नी बोली- दो बेटियों संग घर से निकाला, कर रहा था उत्पीड़न

Fri, 24 Nov 2023 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉक्टर ने दहेज में 25 लाख रुपये की मांग को लेकर पत्नी को दो बेटियों संग घर से निकाल दिया। पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन
demo, woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शादी के बाद दो बेटियां हो जाने पर डॉक्टर ने क्लीनिक खोलकर खर्च चलाने के लिए 25 लाख रुपये दहेज की मांग की। विरोध पर पत्नी और दोनों बेटियों को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सिकंदरा थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 2016 में मथुरा निवासी एक डॉक्टर के साथ हुई थी। डॉक्टर शादी में मिले दहेज से खुश नही हुआ। पत्नी का मां-बाप के साथ उत्पीड़न करने लगा। कईं बार छोटी-छोटी मांग पर पत्नी ने मायके से रुपये लाकर दिए। इस दौरान पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद तो ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। 13 नवंबर को जैसे ही दूसरी बेटी का जन्म हुआ तो ससुराल वाले बोले कि इनका खर्च कौन चलाएगा। 

इस पर पति ने खर्च चलाने के पत्नी से दहेज में 25 लाख रुपयों की मांग की। कहा कि अपने पिता से रुपये दिलाओ। मैं क्लीनिक खोलुंगा। तभी बेटियों का खर्च चल पाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर पीटकर घर से निकाल दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें