वैक्सीन जरूर लगवाएं
डॉ. आलोक मित्तल ने बताया कि उचित तरीके से मास्क लगाना बेहद जरूरी है। अब समय है कि हम दो मास्क लगाएं। सावधान और सतर्क रहें। घर में ही रहें, जरूरी होने पर ही बाहर निकलें और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। बार-बार हाथ जरूर धोएं।
कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं। ऐसा देखा गया है गंभीर रोगियों में 92 फीसदी वे लोग हैं जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है। सात फीसदी ने एक वैक्सीन लगवाई है और एक फीसदी ने ही दोनों वैक्सीन लगवाई है।
इन पांच बातों का ध्यान रखें
- दिन में दो बार भाप लें पांच से दस मिनट के लिए।
- सुबह भाप लेने के बाद पांच मिनट प्राणायाम करें।
- नाक बंद होने पर नाक को गुनगुने पानी से साफ करें।
- गले में खरास होने पर गुनगुने पानी में नमक डाल कर गरारे करें।
- गले में चुभन होने पर कोरोना टेस्ट कराएं।