फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चिकित्सक की 21 वर्षीय पुत्री की डेंगू से मौत, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था उपचार

Thu, 30 Sep 2021 05:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा। डेंगू ने शहर के नामचीन डॉक्टर की पुत्री की जान ले ली। उसका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां बुधवार रात को उसकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
चिकित्सक की पुत्री प्रज्ञा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के टाउनशिप स्थित अग्रवाल लाइफ लाइन अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर पवन अग्रवाल की 21 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा की डेंगू से मृत्यु हो गई। प्रज्ञा एमबीबीएस की तैयारी कर रही थी। उसने हाल ही में नीट परीक्षा दी थी। प्रज्ञा के निधन से परिवार ही नहीं चिकित्सक समाज स्तब्ध है।

विज्ञापन


कामधेनू नगर गोकुल बैराज रोड टाउनशिप निवासी डॉक्टर पवन की पुत्री प्रज्ञा की दो दिन से तबीयत खराब थी। परिजनों ने उसको दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार रात को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

इलाकों के लोगों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों ने प्रज्ञा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वो परिजनों को इस दुख को सहन की करने की शक्ति प्रदान करे। गुरुवार को प्रज्ञा का अंतिम संस्कार धुव घाट पर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें